लखनऊ, जून 10 -- साइबर ठगों ने लिंक भेज कर आलमबाग निवासी अजिर विहारी त्रिवेदी (64) को शेयर ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा। फिर वृद्ध के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराई गई। जिसके जरिए पीड़ित ने टुकड़ों में 45 लाख रुपये का निवेश किया। एप में डिटेल चेक करने पर पांच करोड़ 57 लाख का मुनाफा होने का पता चला। इस पर पीड़ित ने 80 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया। इस पर वृद्ध से और रुपये मांगे। संदेह होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग निवासी अजिर विहारी त्रिवेदी (64) के मुताबिक व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। जिसमें दिए लिंक पर क्लिक करने पर आस्क नॉलेज एक्पप्लोरेशन एफ-19 ग्रुप में जोड़ा गया। लिंक के जरिए ही शेयर ट्रेडिंग एप डाउनलोड हुई। ग्रुप एडमिन प्रिया शर्मा और भरत शाह से थे। जिन्होंने शेयर ट्रेडिंग में किए गए निवेश पर मुनाफा दिलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.