बस्ती, जनवरी 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 2.19 लाख रुपये के साइबर फ्राड का मामला सामने आया है। आरोप है कि निवेश कराने के नाम पर जालसाज ने पैसा ट्रांसफर करा लिया। बाद में जब निवेश की गई रकम के बारे में जानकारी की तो सारा फ्राड सामने आ गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आईडी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थानाक्षेत्र के सोनबरसा निवासी दिनेश ने साइबर फ्राड के मामले में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार उनके मोबाइल पर ट्रेडिंग के लिए जालसाजों ने सम्पर्क किया। अच्छा मुनाफा दिलाने के जाल में दिनेश को फंसा लिया। इसके बाद उनके स्तर से बताए गए खातों में कई बार में अलग-अलग तारीखों पर कुल दो लाख 19 हजार 787 रुपया ट्रांसफर करा लिया गया। बाद में उन्होंने जब अपनी निवेश की...