कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर, संवाददाता। शेयर खरीद-फरोख्त के नाम पर लोगों को फर्जी ऐप पर शेयर और उसका स्टेटमेंट दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाले नटवरलाल सुशील धवन के खिलाफ अशोक मेहरा ने 55.58 लाख रुपये हड़पने में मुकदमा दर्ज कराया है। उस पर अब तक नजीराबाद थाने में 10 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आरोपित को पिछले सप्ताह नजीराबाद पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस त्योहार के बाद कोर्ट में उसकी कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन करेगी। शेयर खरीदने-बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले सर्वोदय नगर मोती विहार सोसाइटी निवासी सुशील धवन को शुक्रवार को पुलिस ने शिवाजी नगर स्थित शिवानी हास्पिटल से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपित के खिलाफ नजीराबाद थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही 22 फरवरी को बैंक मैनेजर अशोक कपूर ने 1.5 करोड़, प्रतीश रस्तोगी ने 1.68 करोड...