फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद, संवाददाता। स्टॉक और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 1.38 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना एनआईटी ने जांच कर एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर-21सी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जो शेयर बाजार में प्रशिक्षण और निवेश की जानकारी देने के नाम पर चलाया जा रहा था। ग्रुप में जुड़ने के बाद उसे एक लिंक भेजा गया, जिससे एक मोबाइल एप डाउनलोड कराई गई। इसके बाद एप में 50 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। इस तरह कुल 16 ट्रांजेक्शन के जरिए 1 करोड़ 38 लाख 5 हजार 425 रुपये जमा कराए गए। बाद में शिकायतकर्ता से टैक्स के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.