नई दिल्ली, मार्च 6 -- अपनी कुकिंग को शॉर्ट और टेस्टी बनाने के लिए घर की महिलाएं अकसर कई फेमस शेफ को फॉलो करती हैं। हो सकता है आपका भी कोई पसंदीदा शेफ हो। जिसकी रेसिपी फॉलो करके आपने कई बार परिवार के लोगों का दिल जीता हो। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक फेमस शेफ विकास खन्ना की करी रेसिपी काफी वायरल हो रही है। इस करी रेसिपी की खासियत यह है कि जब लोग रसोई में पहुंचकर क्या बनाना है, यह सोच रहे होते हैं, तब तक यह बनकर तैयार भी हो जाती है। जी हां, झटपट बनने वाली इस रेसिपी को बनने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है। आप सोच रहे होंगे भला, ऐसी कौन सी रेसिपी है, जो सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है-तो आपको बता दें, इस रेसिपी का नाम 'पाइनएप्पल करी' (Pineapple Curry) है। जिसे मास्टरशेफ फेम ओइन्द्रिला बाला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह रेसिपी उन ...