नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- दाल हो या सब्जी, ज्यादातर इंडियन डिशेज में टमाटर-प्याज का मसाला डलता ही है। यही वो बेस होता है जिससे कई तरह की सब्जियां, दाल तड़का और रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाली डिशेज तैयार की जाती हैं। यूं तो इसे बनाना कोई ज्यादा मुश्किल का काम नहीं है, लेकिन इसमें टाइम बहुत लग जाता है। पहले टमाटर-प्याज को तेल में भूनना, फिर मसालों के साथ भूनना; तब जा कर तड़का लगाया जाता है। अगर यही मसाला आप पहले से तैयार कर के रख लें, तो सोचिए कितना टाइम सेव हो जाएगा। ना बार-बार प्याज टमाटर काटने का झंझट, ना इन्हें भूनने का। बेस पहले से तैयार है, जो भी डिश बनानी है आप फटाफट बना सकती हैं। शेफ रणवीर बरार ने बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल प्याज-टमाटर मसाला बनाने की रेसिपी और टिप्स शेयर की हैं, आइए जानते हैं।प्याज-टमाटर ग्रेवी के लिए जरूरी सामग्री इस ग्रे...