नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन के फाइनल के दौरान उन्होंने पावरप्ले में दमदार खेल दिखाया और एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ डाला। गोल्ड मेडल मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी सेमीफाइनल की तरह जारी रखी और इस दौरान वह वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका की दिग्गज बल्लेबाज लॉरा वॉलवार्ट का विश्व रिकॉर्ड धराशायी किया और अपना नाम उस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर दर्ज करा लिया। 824 रन लॉरा ने एक कैलेंडर ईयर में बनाए थे, जबकि शे...