नई दिल्ली, जून 25 -- वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने दम पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को पहले बांग्लादेश और फिर सबसे ताकतवर टीम ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। लगातार दो मैच जीतकर टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। बांग्लादेश को हराना तो भारत के लिए मुश्किल है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को मात देना बहुत कठिन है। हालांकि, यह भारत के लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि पिछले साल के आखिर में वनडे विश्व कप में भी भारत इसी स्थिति में था और बाद में चैंपियन भी बना। यही बात टीम इंडिया की ओपनर शेफाली वर्मा ने कही है। बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो के मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेफाली वर्मा ने बताया कि उनकी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम हडल में क्या कहा और उनका इस स...