लीड्स, जून 18 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को लीड्स में महिला टी20 विश्व कप के दूसरे मैच में नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तारीफों के पुल बांधें। 'प्लेयर ऑफ द मैच' मंधाना (74 रन) की शानदार बल्लेबाजी, शेफाली (55 रन, 20 रन देकर तीन विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से शिकस्त दी। यह महिला टी20 विश्व कप में टीम की सबसे बड़ी जीत भी है। इस जीत से भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- नीदरलैंड के खिलाफ भारत की जीत के 5 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी कौन-कौन रहे?शेफाली और स्मृति ने मुश्किल विकेट पर अच्छी बैटिंग की हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, ''हमने बल्लेबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट बल्लेबाजी के लिए इतना अच्छा ...