जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- शेन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह, उमंग और नई उम्मीदों के साथ हुई। लंबे अवकाश के बाद जब छात्र-छात्राएँ विद्यालय पहुँचे, तो उनके चेहरों पर खुशी और नए सत्र को लेकर उत्सुकता साफ झलक रही थी। सजे-धजे कक्षाएँ, स्वच्छ वातावरण और शिक्षकों द्वारा छात्रों का स्नेहपूर्ण स्वागत ने छात्रों के मन को भाव विभोर कर दिया ।अकादमिक को ऑर्डिनेटर टेरेसा दास मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए दिन की सकारात्मक शुरुआत की। इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई। अपने संबोधन में प्राचार्या (शैक्षणिक) तंद्रिमा बनर्जी ने अनुशासन, समय की पाबंदी, नियमित उपस्थिति और अच्छे आचरण को सफल शैक्षणिक जीवन की कुंजी बताया। मुख्य अध्यापिका सिमरन सग्गू ने भी छात्रों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.