गिरडीह, जुलाई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित पवन चूड़ीवाला की अल्यूमिनियम फैक्ट्री में रविवार दोपहर शेड बदलने के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांधी गली निवासी 25 वर्षीय मो शाहबुद्दीन अंसारी उर्फ पिंकू पिता मो सरफुद्दीन अंसारी है। बताया जाता है कि अल्यूमिनियम फैक्ट्री में पुराना शेड हटाकर नया शेड लगाने का कार्य चल रहा था। मो शाहबुद्दीन अंसारी शेड बदलने के कार्य में लगा था। इसी दौरान ऊंचाई पर काम कर रहे शाहबुद्दीन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट लगी। इसके बाद आनन-फानन में उठाकर उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन दौड़ते-भागते सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रो ...