खगडि़या, मई 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने सदर एसडीओ को आवेदन देकर कहा कि जिप की संपत्ति या भूखंड पर कार्यालय, जिला परिषद के आदेश एवं अनापत्ति प्राप्त कर ही नप या अनुमंडल कार्यालय के द्वारा अतिक्रमण या ट्रैफिक अवरुद्ध के नाम पर कार्रवाई किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने दिए आवेदन में कहा कि शहर के राजेन्द्र चौक स्थित जिप का भूखंड एक बीघा ग्यारह कट्ठा नौ धूर है। जिसके अंश भाग पर जिला परिषद कार्यालय द्वारा स्थल के महत्व को देखते हुए वर्ष 2015 में आठ गरीब व असहाय फुटकर ठेला विक्रेता को किराया पर दिया गया है। यह भी पढ़ें- शेड के बनने से किसी भी प्रकार की यातायात व्यवस्था नहीं होगी प्रभावित: जिप अध्यक्ष जिसका मासिक किराया जिला परिषद में जमा है। धूप, वर्षा व सुंदरता के मद्देनजर फुटकर विक्रेता द्वारा जिला...