रांची, मार्च 11 -- हटिया। धुर्वा पारस अस्पताल के पास में स्थित सुनील किराना स्टोर का एस्बेस्टस काट कर चोरों ने नगदी समेत 20 हजार रुपए का सामान लेकर फरार हो गया। घटना मंगलवार की है। इस संबंध में संचालक ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संचालक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी दुकान बंदकर घर चले गए थे। सुबह में जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि शेड हटा हुआ है और भीतर सामान बिखरा पड़ा है। दुकान में रखे 20 हजार का सामान और 15 सौ रुपए नगदी गायब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...