शेड्यूल रेस्ट के दौरान एयर इंडिया पायलट की मौत, दिल्ली के होटल में बेहोश मिले
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- एयर इंडिया के पायलट की दिल्ली के एक होटल में मौत का मामला सामने आया है। एयर इंडिया के मुताबिक, पायलट की उम्र 40 वर्ष थी और वे होटल में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। एयरलाइन के मुताबिक वे लेओवर (शेड्यूल रेस्ट) के दौरान होटल में ठहरे थे। मुंबई के रहने वाले पायलट वसंत कुंज स्थित 'द ग्रांड होटल' में ठहरे हुए थे। उन्हें शनिवार शाम बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एयर इंडिया के लिए काम करने से पहले पायलट एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के लिए काम करते थे। वे कुछ महीने पहले ही एयर इंडिया से जुड़े थे। उन्हें रविवार (13 सितंबर) की सुबह एक उड़ान भरनी थी। एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि पायलट के निधन से उन्हें 'बह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.