रामपुर, मई 25 -- रामपुर। मुख्यमंत्री चाहें लखनऊ से जो भी आदेश जारी करते रहें, हकीकत जुदा है। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी ने जहां आम जनमानस की हालत खराब कर रखी है। वहीं बिजली की आंख मिचौली ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बिजली की अंधाधुंध कटौती से उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है। सरकार द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली देने के लिए निर्धारित समय का शेड्यूल धराशाई हो गया है। वर्तमान में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। ऐसे में बिजली की होने वाली कटौती ने लोगों का घरों में रहना भी दूभर कर दिया है। मुख्यमंत्री का निर्देश है ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे, नगर पंचायत क्षेत्रों में 22 घंटे और शहर क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। लेकिन सरकार के सारे निर्देश फेल चल रहे हैं। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार अच्छी बिजल...