नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- रोजाना शाम की भूख को शांत करने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक को जंक फूड खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन बाहर मिलने वाली अधिकतर चीजों को बनाने के लिए हाईजीन का खास ख्याल नहीं रखा जाता। इसके अलावा मार्केट में मिलने वाली मिलावटी चीजों को खाने से सेहत पर भी बुरा असर होता है। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप घर की बनी चीजों को बच्चों से लेकर बड़ों तक को खिलाएं। यहां हम शेजवान आलू रोल बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप भी सीखिए- यह भी पढ़ें- धनिया की डंठल के साथ नींबू मिलाकर बनाएं सूप, पीकर आएगा मजाशेजवान आलू रोल बनाने की सामग्री शेजवान आलू रोल बनाने के लिए आपको चाहिए दो से तीन बड़े उबले आलू, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक बड़ा चम्मच शेजवान सॉस, एक से दो कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटा टुकड़ा अदरक, एक बड़ा चम्मच चीज स्प्रेड, एक बड़ा चम्मच...