दिल्ली, जून 28 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मौत की सजा के बावजूद इस साल देश लौटने का ऐलान किया है.वह करीब दो साल से भारत में रह रही हैं.बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और भगोड़ी घोषित की जा चुकी नेता शेख हसीना ने कहा है कि वह इस साल अपने देश लौटेंगी.मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के कई महीनों बाद उनका यह बयान आया है.78 वर्षीय शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं.उस समय छात्र नेतृत्व वाले जनआंदोलन ने उनके 15 साल लंबे शासन का अंत कर दिया था.देश छोड़ने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई दी हैं.जनवरी में नई दिल्ली के एक प्रेस क्लब में प्रसारित उनके एक संबोधन को छोड़कर उनकी सार्वजनिक मौजूदगी लगभग ना के बराबर रही है.भारतीय टीवी चैनल एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में हसी...