नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Sheikh Hasina ouster in Bangladesh: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तापलट हुए दो साल बीत चुके हैं। इस मामले पर आए दिन सभी पक्ष अपना-अपना तर्क देते रहते हैं। बांग्लादेश में उस समय पर बड़ी तेजी के साथ स्थिति बदली थी। अब इस मामले पर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार रहे आसिफ नजरुल ने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का नेतृत्व देने की बात चल रही थी। लेकिन उस वक्त आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने इसका विरोध किया था। इसके लिए उन्होंने यूनुस के खिलाफ दो तर्क भी दिए थे। बांग्लादेशी अखबार प्रथोम अलो से बात करत हुए आसिफ ने 5 अगस्त को शेख हसीना के तख्तपलट के दो साल पूरे होने पर इस पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बा...