नई दिल्ली, जून 30 -- बांग्लादेश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने पूर्व सूचना मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी हसनुल हक इनु को 10 साल की सजा सुनाई है। शेख हसीना के सहयोगी हक को यह सजा अगस्त 2024 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस को उकसाने के आरोप में दी गई है। तीन सदस्यीय इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने वामपंथी दल जेएसडी के अध्यक्ष इनु को आठ में से तीन आरोपों में दोषी पाया। ट्रिब्यूनल ने उन्हें प्रत्येक आरोप के लिए 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई, जो एक साथ चलेंगी यानी उन्हें कुल 10 साल जेल में बिताने होंगे। यह सजा पिछली यूनुस अंतरिम सरकार गठित विशेष न्यायाधिकरणों की ओर से की गई एक और हाई-प्रोफाइल सजा है। 211 पेज का फैसलान्यायाधिकरण ने अपने 211 पन्नों के फैसले में इनु को जुलाई 2024 के विद्रोह में पश्चिमी जिले कुश्तिया में छह प...