ढाका, जुलाई 14 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश वापस लौटने का ऐलान किया है। उनके इस कदम का बांग्लादेश ने स्वागत किया है। हालांकि शेख हसीना को एक सलाह भी दी गई है। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार, जाहिद उर रहमान ने कहाकि उन्हें अपने साथ दुनिया का सबसे अच्छा वकील लेकर आना चाहिए। उन्होंने कहाकि मौत की सजा पाने वाली दोषी के रूप में हसीना को न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना चाहिए। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हसीना (78) ने छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद पांच अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह देश छोड़कर भारत चली गई थीं। वह तभी से भारत में रह रही हैं।सजा-ए-मौत पर होगा अमल बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सूचना और रणनीति मामलों के स...