नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- बीते साल भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ने के बाद अब ढाका भारत संग संबंध सुधारने में जुटा हुआ है। इस कड़ी में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान मंगलवार को भारत पहुंच रहे हैं। इससे पहले बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने सोमवार को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा से मुलाकात भी की है। अब इस मुलाकात के बाद तारिक रहमान के सलाहकार ने भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी जिक्र किया। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने एक बयान में शेख हसीना का नाम लेकर कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं होने चाहिए, बल्कि इससे आगे बढ़कर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.