धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद। जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से वॉलीबॉल स्टेडियम में झारखंड वॉलीबॉल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शेखर बॉस नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें धनबाद के सर्वश्रेष्ठ सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार टीमों के बीच नॉकआउट मैच खेला गया। उद्घाटन मुकाबले में सीनियर एकादश ने कार्मिक नगर स्पोर्टिंग क्लब को 25-20, 2521,25-18 से हराया। दूसरा मुकाबला में यूथ एकादश ने झरनापाड़ा सिटी क्लब को 25-21, 25-19, 25-22 से हराया। फाइनल मुकाबले में सीनियर एकादश ने यूथ एकादश को कड़े संघर्ष में 26-24, 23-25, 20-25, 25-23, 17-15 से पराजित कर शेखर बॉस विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने ट्रॉफी प्रदान की। समारोह में जीतन कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, कृष्ण...