नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। मेरठ के रहने वाले एक युवक अदनान ने सोशल मीडिया पर शेखर बनकर ग्रेटर नोएडा की महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। आरोपी जगत फार्म में महिला से मिलने भी आया था। महिला को आरोपी की असली पहचान का पता चला तो धोखा देने के मामले में तुरंत पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीटा दो कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब चार महीने पहले मेरठ के रहने वाले अदनान ने इंस्टाग्राम पर ग्रेटर नोएडा की एक महिला से संपर्क किया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार अदनान ने इंस्टाग्राम पर शेखर नाम से आईडी बना रखी है। इंस्टा पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा...