लखनऊ, अप्रैल 3 -- फार्मा कंपनी के निदेशक ने हजरतगंज कोतवाली में शेखर हॉस्पिटल के मालिक डा. आमोद कुमार सचान, उनके बेटे समेत छह लोगों पर फर्जीवाड़े समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपियों ने कंपनी खाते में हेरफेरी कर जाली प्रस्ताव बनाकर ट्रांजेक्शन रोकने का प्रयास करते हुए बैंक को गुमराह करते हुए पत्र भेजा। फर्जीवाड़ा सामने आने पर निदेशक ने शिकायत की। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विशालखंड-3 निवासी वरुण श्रीवास्तव हजरतगंज के अंसल सिटी सेंटर स्थित इंटरलिंक्ड दवामंडी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। वे उक्त कंपनी में 40 प्रतिशत के शेयर होल्डर हैं। कंपनी का एक खाता केनरा बैंक हजरतगंज में है। 11 मार्च 2026 को उनके पास केनरा बैंक के चीफ मैनेजर का पत्र आया। जिसमें बताया कि किसी संजय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.