बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- शेखपुरा में सॉल्वर गैंग का खुलासा, महिला समेत तीन को पुलिस ने दबोचा पकड़े गये सभी लोगों का तार नालंदा से है जुड़ा, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू एक दिन पहले दारोगा भर्ती परीक्षा में डीएम हाई स्कूल से पकड़ा गया था फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार परीक्षार्थी की निशानदेही पर गैंग के मुख्य सरगना समेत अन्य हुए गिरफ्तार फोटो 22 शेखपुरा 01 - शेखपुरा सदर थाना में पकड़े गये साल्वर गैंग के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के डीएम हाईस्कूल में बुधवार को दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान पकड़े गये फर्जी परीक्षार्थी की निशानदेही पर पुलिस ने साल्वर गैंग का खुलासा किया है। मुख्य सरगना मैडम सोनम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी लोगों के तार पड़ोस के नालंदा जिला से जुड़ा हुआ है। शेखपुरा पुलिस अब नालंदा पुलिस की...