बिहारशरीफ, मार्च 27 -- शेखपुरा में भी धूमधाम से मनाया गया श्रीराम का जन्मोत्सव शेखपुरा, हिन्दुस्तान टीम। रामनवमी को लेकर शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सनातनी लोगों ने पूजा अर्चना कर घरों में भगवा ध्वज लगाया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा रहा। रामनवमी को लेकर शुक्रवार को बाजारों में काफी चहल पहल दिखी। सुबह से ही महावीर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी। इधर, चेवाड़ा में भी धूमधाम से श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...