बिहारशरीफ, मार्च 23 -- शेखपुरा में छह न्यायिक अधिकारियों का तबादला, दी गयी विदाई फोटो 23मनोज 01 - विधिज्ञ संघ भवन में आयोजित विदाई समारोह में जिला जज संतोष कुमार तिवारी एवं अन्य न्यायिक अधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला विद्यिज्ञ संघ भवन में सोमवार को छह न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने स्थानान्तरित होने वाले एडीजे मधु अग्रवाल, एडीजे राकेश कुमार रजक, पॉस्को जज कुमार अविनाश, जेजे बोर्ड की किरण ओझा, सुनील कुमार वर्मा एवं समीर कुमार को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि यहां हमलोगों को काफी मान सम्मान मिला है। बार एवं बेंच के बीच अटूट सम्बंध है। विदाई समारोह में जिला जज संतोष कुमार तिवारी, फैमिली जज सर्वेश प्रताप सिंह, सीजेएएम विभा रानी, विधिज्ञ संघ के...