बिहारशरीफ, जून 4 -- शेखपुरा जेल में विधिक सहायता केन्द्र की शुरुआत बंदियों एवं परिजनों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने किया केंद्र का उद्घाटन फोटो 04 शेखपुरा 03 - शेखपुरा जेल में गुरुवार को सहायता केंद्र की शुरुआत करते जिला जज संतोष कुमार तिवारी, डीएम शेखर आनंद व अन्य लोग। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर शेखपुरा जेल के मुलाकाती स्थल पर विधिक सहायता केन्द्र की शुरुआत की गई है। गुरुवार को जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने इसका उद्घाटन किया। मौके पर डीएम शेखर आनन्द, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, प्राधिकार के सचिव शुशील कुमार, चंद्रमौलि यादव सहित बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। विधिक सहायता केन्द्र के संचालन होने से बंदियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क विधिक पराम...