बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- शेखपुरा जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत गुस्साये परिजन व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा जेल प्रशासन पर लगाये कई आरोप, पुलिसकर्मियों से किया दुर्व्यवहार दुष्कर्म के मामले में काट रहा था आजीवन कारवास, 5 साल से था बंद फोटो 03 शेखपुरा 01 - सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत हो गयी। मृत कैदी अरियरी थाना क्षेत्र के टाड़ापर गांव के 45 वर्षीय विनोद चौहान के रूप में की गयी। वह नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था और पिछले पांच साल से मंडल कारा में बंद था। कैदी की मौत की सूचना पाकर सदर अस्पताल में पहुंचे परिजन और गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं गु...