बस्ती, फरवरी 5 -- बस्ती। विकास खंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत शेखपुरा ने आत्मनिर्भरता और स्वच्छता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। गांव के लोग किसी सरकारी दबाव में नहीं, बल्कि स्व-प्रेरणा से स्वच्छता कर दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस धनराशि को सीधे ग्राम पंचायत के ओन सोर्स रेवेन्यू खाते में जमा किया जा रहा है, जिसके लिए ग्रामीण कूड़ा एकत्र करने वाले ठेले पर लगे क्यूआर कोड का उपयोग कर रहे हैं। इस बदलाव की शुरुआत ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी सूरज के प्रयासों से हुई। सूरज न केवल प्रतिदिन घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करते हैं, बल्कि उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करते हैं। उनकी अपील का असर हुआ कि अब तक ग्रामीणों ने स्वैच्छिक रूप से 1700 रुपये से अधिक की धनराशि जमा कर दी है। इस कोष में घरों से निकलने वाले सूखे कूड़े को बेचकर प्राप्त आय भी...