बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- शेखपुरा के लाल हेमायत रहमान ने मुम्बई फिल्मी दुनिया में मचा रहा धूम, सैकड़ों वेब सीरीज में बनायी नई पहचान दमदार अभिनय के बूते बड़े पर्दा वालों का भी बनने लगा है चहेता फोटो : हेमायत रहमान : वेब सीरीज में अभिनय करते हेमायत रहमान। मल्होत्रा हाउस के रहस्य : मल्होत्रा हाउस के रहस्य का पोस्टल। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता/आशुतोष कुमार आर्य। प्याज और पहाड़ी पत्थरों के लिए विख्यात शेखपुरा जिले का लाल हेमायत रहमान ने मुम्बई फिल्मी दुनिया में अपनी कला की धूम मचा रहा है। सैकड़ों वेब सीरीजों में दमदार अभिनय के बूते उसने बड़े पर्दा वालों का भी चहेता बन गया है। जी टीवी की वेब सीरीज 'वसुंधरा', स्टार प्लस की सीरीज 'अनुपमा' और धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने गंभीर अभिनय से दर्शकों में लोकप्रिय बन गये। जाने-माने फिल्म...