बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- शेखपुरा: परीक्षा देकर लौट रही स्नातक की छात्रा से दरिंदगी ग्रामीणों की पहल पर साइकिल से हुई आरोपी की पहचान महिला थाना में केबाली गांव के युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर पुलिस के असहयोगात्मक रवैये पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एसपी से गुहार फोटो 09 शेखपुरा 02: घटना की जानकारी होने के बाद करंडे थाने में जुटी ग्रामीणों की भीड़। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के हथियावां स्थित एक कॉलेज में परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रही स्नातक की छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना मंगलवार देर शाम चेवाड़ा-कपासी रोड में जयनगर से पहले पचगछिया के समीप की है। मामले में बुधवार देर रात महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें करंडे थाना क्षेत्र के केबाली गांव निवासी त्रिलोकी यादव के पुत्र अजय यादव को नामजद किया गया ह...