शामली, अप्रैल 2 -- कांधला। नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी तनु किन्नर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग उनके नाना के मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी मारपीट भी करते हैं। तनु किन्नर ने स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ले में ही उनके नाना का मकान स्थित है। नाना की मृत्यु के बाद से मोहल्ले के ही मारूफ, शादाब, आनम, जुनैद और सारिक नामक लोग उक्त मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। तनु किन्नर ने आरोप लगाया कि जब वह इसका विरोध करते हैं तो ये लोग उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.