लखीसराय, जनवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शृंगी ऋषि धाम के विकास एवं स्वच्छता को लेकर रविवार को एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें डीडीसी सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, सूर्यगढ़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप सहित संबंधित समिति के सदस्य एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान शृंगी ऋषि धाम परिसर, मंदिर प्रांगण तथा आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। अधिकारियों ने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर शृंगी ऋषि की प्रस्तावित 12 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए तैयार किए जा रहे फाउंडेशन का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को सम...