वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। जिला जज संजीव शुक्ल की कोर्ट में सोमवार को ज्ञानवापी स्थित मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की इजाजत संबंधी मामले में सुनवाई हुई। इसके अलावा किरन सिंह की बंद तहखानों के एएसआई सर्वे की अपील समेत अन्य मामले भी सुने गए। अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। शृंगार गौरी के नियमित पूजा-पाठ के लिए राखी सिंह समेत पांच महिलाओं के वाद में पक्षकार बनाने के लिए जयप्रकाश रामचंद्र राजभर ने प्रार्थनापत्र दिया है। उन्होंने जिला जज से इस पर सुनवाई करने की अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर की। यह भी पढ़ें- ज्ञानवापीः शृंगार गौरी केस में पक्षकार के लिए अन्य अर्जी दाखिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...