देहरादून, मई 19 -- राजपुर रोड स्थित एक नामी शू-स्टोर में बजरंग दल के हंगामे और कुछ कर्मचारियों की नेम प्लेट पर जिहादी लिखने के मामले में पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संवेदनशील मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिले से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जिला पुलिस ने मामले की जांच सीओ सिटी स्वपनिल मुयाल को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दून पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम तक भी शिकायत नहीं पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसका स्वत संज्ञान लिया है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच का जि...