नई दिल्ली, जुलाई 10 -- अगर छूट पर जूते खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपको थोड़ा निराश करने वाली है। क्योंकि, सरकार ने जूता बनाने वाली कंपनियों को अपना पुराना स्टॉक बेचने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय दे दिया है। इससे पहले यह समय सीमा 31 जुलाई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई 2027 कर दिया गया है। आमतौर पर कंपनियां पुराना स्टॉक खत्म खरने के लिए स्टोर से लेकर ऑनलाइन तक ढेरों ऑफर के साथ सेल लगाती हैं ताकि उनका स्टॉक जल्दी क्लियर हो जाए। अब चूंकि सरकार ने भी यह समय दे दिया है तो उन्हें मौका मिल गया है। बाजार के जानकार बताते हैं कि ऑफर वाले सेल केवल सीजनल ही नहीं होते बल्कि लॉट को खत्म करने के लिए भी होते हैं। लॉट वह माल होता है, जो आउट ऑफ फैशन या किसी साइज विशेष के जूते स्टोर से बिकने से रह गए हों। एक उदाहरण से समझिये। मान लीजिए किसी स्टो...