मुंगेर, जून 18 -- असरगंज, निज संवाददाता। आगामी 28 जून से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ तान्या ने की। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवेश अख्तर, मुंगेर से आए डॉ. जुनैद तथा महिला पर्यवेक्षिका आभा सिंह उपस्थित थीं। बैठक में स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ तान्या ने कहा कि, शून्य से पांच आयु वर्ग का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को प्रशिक्षित किए कर्मी उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, ...