बागपत, अप्रैल 3 -- बोपुरा गांव में शुक्रवार को आयोजित हुई चौगामा शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहला सेमी फाइनल यूपी शास्त्री व पूजना हरियाणा के बीच हुआ। जिसमें यूपी शास्त्री ने पूजना को 15-11 अंकों हारकर जीत हासिल की। दूसरे सेमी फाइनल में हापुड़ व खरड़ मुजफ्फरनगर के बीच हुए मुकाबले में हापुड़ की टीम ने खरड़ को 17-13 अंकों से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। फाइनल मैच यूपी शास्त्री व हापुड़ की टीम के बीच हुआ। जिसमें यूपी शास्त्री की टीम ने हापुड़ की टीम 20- 17 अंकों से हराकर टॉफी पर कब्जा किया। कमेटी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोनू, ग्राम प्रधान जाबिर, कादरी अरमान, आसिफ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.