पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। जिला राइफल क्लब शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत सिटी मजिस्ट्रेट प्रतियोगिता के नामित अधिकारी बनाए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने शूटिंग रेंज पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों को तैयारी के निर्देश दिए। डीआईओएस राजीव कुमार डीपीओ अनुराग रस्तोगी के अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और अन्य टीम ने पहुंचकर शूटिंग रेंज में संकेतक, मार्किंग, शूटिंग रेंज के अंतर्गत अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए प्रतियोगियों के बैठने व अन्य स्टॉल लगाने की तैयारी के निर्देश दिए। बताया गया कि शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं जाएंगी। रविवार को शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद 29 मार्च से 31 मार्च के बीच अलग-अलग ग्रुप में प्रतियोगिता होगी । इस बार बच्चे और महिला दोनों ही वर्ग म...