शूटिंग रेंज को मिले नए पिस्टल और रायफल, डीएम ने कोच को सौंपा
गौरीगंज, मई 15 -- गौरीगंज, संवाददाता। अमेठी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में संचालित शूटिंग रेंज को दो नए हथियारों की सौगात मिली है। डीएम संजय चौहान ने प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के बेहतर अभ्यास के लिए एक पिस्तौल और एक राइफल कोच रुचि सिंह को सौंपा। डीएम संजय चौहान के प्रयासों से स्टेडियम परिसर में 25 मीटर और 10 मीटर की आधुनिक शूटिंग रेंज विकसित की गई है। यहां वर्तमान समय में 18 बच्चे नियमित रूप से निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षुओं को कोच रुचि सिंह द्वारा शूटिंग की तकनीक और अनुशासन की जानकारी दी जा रही है। नए हथियार मिलने से खिलाड़ियों को अभ्यास में अधिक सुविधा और बेहतर अवसर मिलेंगे। यह भी पढ़ें- शूटिंग रेंज को मिले दो नए हथियार, डीएम ने कोच को सौंपा डीएम ने कहा कि शूटिंग के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.