शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक
गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को आगामी अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया की विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता नौ से 11 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में लगे आचार्यों से तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान संगठन मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रतियोगिता में इस्तेमाल होने वाली एयर राइफल का पूजन भी किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता को सफल और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विद्यालय के संबंधित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.