मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पटना के विक्रम में आयोजित 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप में इस बार भी मुंगेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में मुंगेर के 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुंगेर के शूटरों ने कुल 15 स्वर्ण, 11 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल किए। यह भी पढ़ें- शूटिंग चैम्पियनशिप में मुंगेर के अवधेश को गोल्डप्रतियोगिता की खास उपलब्धि इस प्रतियोगिता की खास उपलब्धि 72 वर्षीय शूटर और मुंगेर राइफल एसोसिएशन के सचिव अवधेश कुमार की रही, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर यह साबित किया कि, उम्र केवल एक संख्या है। ज्ञात हो कि, वे बिहार में इस आयु वर्ग के चुनिंदा सक्रिय शूटरों में शामिल हैं। मुंगेर के पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों में बलविंदर सिंह अहलुवालिया ने 3 गोल्ड, 1 सिल्वर औ...