गाजीपुर, जुलाई 9 -- सादात (गाजीपुर)। 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मरदापुर, सादात के निशानेबाज वर्चस्व यादव ने कांस्य पदक जीता है। वर्चस्व कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. विजय यादव के सुपुत्र हैं। उन्होंने यह सफलता नई दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की। वर्चस्व ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (इंटरनेशनल रूल) के जूनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही, उन्होंने 12 बोर ट्रैप इवेंट में प्रदेश रैंकिंग भी हासिल की। वर्चस्व ने आर्म्स की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी मंडल के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्चस्व की सफलता पर लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...