मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद। ग्राम बीजना निवासी युवा निशानेबाज मोहित यादव ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (एनआर) चैंपियनशिप फॉर एमक्यूएस में मोहित ने 269 अंक (3एक्स) हासिल कर द्वितीय रैंक प्राप्त की। वहीं 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल सीनियर स्पर्धा में 277 अंक (7एक्स) के साथ पांचवीं रैंक हासिल की। मोहित ने सफलता का श्रेय अपने कोच रजत कुमार यादव को दिया, जो भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...