फरीदाबाद, अगस्त 16 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सीबीएसई नॉर्थ जोन (क्लस्टर) शूटिंग प्रतियोगिता में स्मार्ट सिटी के दो निशानेबाजों ने स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 14 अगस्त तक जिला करनाल के प्रकाश पब्लिक स्कूल में किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में चल रही रॉयल शूटिंग अकादमी के गगनदीप दास सिंह ने अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सिद्धार्थ कौशिक ने अंडर-17 वर्ग में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों निशानेबाजों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब गगनदीप दास सिंह और सिद्धार्थ कौशिक 25 से 27 सितंबर तक तेलंगान...