कटिहार, मई 22 -- कटिहार। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -7 के मैदान में चल रहे शूटिंग अभ्यास में उपयोग किया जा रहे आयुध की गोलियां‌ कल से ही तेजा टोला ,महिपाल नगर, चौहान टोला में गिर रहे हैं। जिससे जान माल की क्षति का खतरा बना हुआ है। कई मकानों के दीवार पर गोलियों के निशान पाए जा रहे हैं एवं गोलियां बिखरी हुई है । पुलिस के संज्ञान में आने पर इन गोलियों को इकट्ठा कर जांच के लिए रखा गया है । पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक, कटिहार एवं वरीय पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए इस अभ्यास शूटिंग को अविलंब बंद करने को कहा है। यह भी पढ़ें- मिनी गन फैक्ट्री संचालक परवेज के चार साथी की तलाश इस घटना की जानकारी‌ ‌ पूर्व निगम पार्षद राधेश्याम गिरी ,जीवछ श्रीवास्तव ,श्याम, सुंदर मंडल, श...