लोहरदगा, जून 10 -- लोहरदगा,संवाददाता।जिला खेल संचालन समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला में शूटिंग, कुश्ती और एथलेटिक्स के लिए आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवश्यक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाने का निर्देश दिया गया। जिला में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश जिला खेल अधिकारी को दिया गया। सेन्हा एवं पेशरार प्रखंड में प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा। ललित नारायण स्टेडियम और नदिया स्थित मिनी फुटबॉल स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निदेश नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। यह भी पढ़ें- 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 16 जून से डे-बोर्डिंग खेलों में नामांकन के ल...