गोरखपुर, अगस्त 27 -- सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर के रिनाउंड पिस्टल शूटर और मुकीम सिद्दीकी ने देहरादून में आयोजित 45वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नौवें नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतियोगिता देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज पर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 17 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने 10 मीटर पिस्टल में 400 में 367 का स्कोर अर्जित करते हुए रिले 56 में प्रथम रैंक हासिल किया। वे 2026 की नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में इस बार एक साथ पिस्टल के 4 इवेंट में गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करेंगे। वे 25 मीटर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल में पहले से ही नेशनल के लिए क्वालीफाई हैं। पिछले 5 वर्षों से मुक़ीम गोरखपुर ज़ोन पुलिस को भी ...