अलीगढ़, सितम्बर 12 -- हरदुआगंज, (अलीगढ़) संवाददाता। हरदुआगंज में प्रॉपर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू चौधरी की हत्या में आरोपी शूटर संजू को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर पिस्टल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। संजू ने बताया कि घटना के दौरान वह कार के बाहर खड़ा था। उसने पिस्टल से चार गोलियां मारी थीं। 25 जुलाई को गांव कोंडरा निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी पुत्र सरदार सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पांच अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर शिवा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी के विवाद में शैलेन्द्र उर्फ सोनू चौधरी के पार्टनर रहे दिनेश ने टाइगर गैंग के सरगना हेमू को ढाई लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद दिनेश व टाइगर के गैंग के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.